देहरादून। पिछले साल की तरह इस बार भी आज शुक्रवार को हरेला पर्व को यादगार बनाया जा रहा है। हरेला पर्व पर इस बार देहरादून जिला प्रशासन की ओर से चार लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से दो लाख 15 हजार पौधे सिर्फ वन विभाग की ओर से लगाए जा रहे हैं।
जबकि, नगर निगम प्रशासन की ओर से दस हजार व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से 15 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतोें के जरिए पौधरोपण किया जा रहा है।
हरेला अभियान के दौरान रातरानी, बेला, चंपा, चमेली जैसे सुगंधित फूलों के साथ ही आम, अमरूद, जामुन, कटहल, आंवला, नींबू, लीची जैसे फलदार पौधे लगाए जाएंगे। शीशम, हरड़, बहेड़ा, बेलपत्र, संदन, महल, तेजपात, अमलतास, कनजी, कंजू, कचनार, बांस, टिकोमा, पिलन, अर्जुन, मौरेंग आदि प्रजातियों के पौधे भी रोपे जाएंगे।
Insightful piece
great article