भीमताल में 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

उत्तराखंड देहरादून

हल्द्वानी के भीमताल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के मुताबिक, एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद निवासी एक युवक कभी-कभी उसके घर आता था। बीते 12 अगस्त को वह घर में आया था। उस वक्त उसकी 12 साल की बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुरादाबाद में दबिश दे रही है।

1 thought on “भीमताल में 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *