उत्तराखंड में डेंगू का डंक: बीमारी के खिलाफ संयुक्त महाअभियान आज से,कराई जाएगी फाॅगिंग

उत्तराखंड देहरादून

डेंगू से निपटने को लेकर देहरादून नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग बुधवार से महाअभियान शुरू करेगा। इस बाबत मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निदेश दिए हैं। 

चार बड़े वाहन करेंगे अभियान में सहयोग
बैठक में सहमति बनी है कि 27 अक्टूबर से नगर को चार जोन में बांटकर बल्लूपुर चौक से महाअभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 40 स्प्रे फाॅगिंग एवं 40 एंटी लार्वा छिड़काव मशीनों से पूरे इलाके में दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चार बड़े वाहन में फाॅगिंग मशीनें व चार ट्रैक्टर टैंकर में एंटी लार्वा के छिड़काव में सहयोग करेंगे। 

डेंगू बीमारी के प्रति जागरुक करने पर जोर
मेयर गामा ने आमजन को डेंगू बीमारी के प्रति जागरुक करने पर जोर दिया। मेयर ने कहा कि वह स्वयं महाअभियान की मॉनिटरिंग करेंगे और किसी भी स्तर पर लापरवाही पकड़ी गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी समेत नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

1 thought on “उत्तराखंड में डेंगू का डंक: बीमारी के खिलाफ संयुक्त महाअभियान आज से,कराई जाएगी फाॅगिंग

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту сотовых телефонов, смартфонов и мобильных устройств.
    Мы предлагаем: ремонт сотовых телефонов в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *