आम आदमी पार्टी 19 सीटों पर जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, अब तक 51 मैदान में उतारे

उत्तराखंड देहरादून राजनीति

आम आदमी पार्टी ने 19 सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस व भाजपा के साथ ही आप भी बाकी सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। अब तक आप ने 51 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। 

प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस व भाजपा से आगे चल रही आम आदमी पार्टी ने 19 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कांग्रेस और भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद आप भी बाकी सीटों पर प्रत्याशियों का जल्द एलान कर सकती है। आप ने भाजपा व कांग्रेस के असंतुष्टों की एंट्री के लिए द्वार खुले रखे हैं। 

आप ने सबसे पहले गंगोत्री सीट पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल के चुनाव लड़ने का एलान किया। अब तक पार्टी प्रत्याशियों की तीन सूची कर कर चुकी है। जिसमें कुल 51 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें अधिकतर पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों को ही प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा है। 63 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जबकि सात विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नहीं बनाए गए हैं। 

आम आदमी पार्टी कई बार दावा कर चुकी है कि भाजपा के कई असंतुष्ट मंत्री व विधायक संपर्क में है। लेकिन अभी तक भाजपा के किसी भी मंत्री या विधायक ने आप का दामन नहीं था। भाजपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी हुई है। जबकि पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने भाजपा में गए हैं। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना है कि पार्टी जल्द ही बाकी 19 सीटों पर प्रत्याशियों घोषित करेगी।

4 thoughts on “आम आदमी पार्टी 19 सीटों पर जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, अब तक 51 मैदान में उतारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *