आपसी संघर्ष में घायल हुए दूसरे नर हाथी ने भी तोड़ा दम, नदी किनारे मिला मृत

उत्तराखंड देहरादून

रायवाला। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में एक मृत नर हाथी मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया मृत नर हाथी की उम्र 25-30 साल है। दो दिन पहले सत्यनारायण सेक्शन में दो नर हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ था। जिसमें 45 वर्षीय नर हाथी ने दम तोड़ दिया था।

आज सुबह सहबनगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया। मृत हाथी के सर और शरीर पर भी घाव के निशान हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

1 thought on “आपसी संघर्ष में घायल हुए दूसरे नर हाथी ने भी तोड़ा दम, नदी किनारे मिला मृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *