देहरादून : दो दिन की चटख धूप के बाद शनिवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
great article
Insightful piece