यमुनोत्री हाइवे पर धरासू के पास भूस्खलन जारी, उत्तरकाशी का देहरादून और ऋषिकेश से संपर्क कटा

उत्तरकाशी़ उत्तराखंड

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के पास भूस्खलन लगातार जारी है। इस भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राजमार्ग और गंगोत्री राजमार्ग दोनों गत बुधवार की शाम 5:00 बजे से अवरुद्ध है।

जिला मुख्यालय से भी संपर्क कटा
गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग के अवरुद्ध होने से जिला मुख्यालय उत्तरकाशी का देहरादून ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। इसके अलावा यमुना घाटी का जिला मुख्यालय से भी संपर्क कटा हुआ है।

वाहनों की लगी लंबी कतार
दोनों मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें स्थानीय ग्रामीण, तीर्थ यात्रियों और जरूरी सामान के वाहन भी फंसे हुए हैं।

2 thoughts on “यमुनोत्री हाइवे पर धरासू के पास भूस्खलन जारी, उत्तरकाशी का देहरादून और ऋषिकेश से संपर्क कटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *