Uttarakhand: कोटद्वार रेंज में चारापत्ती लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत, चार घायल

उत्तराखंड देहरादून पौड़ी गढ़वाल

हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाथी

हाथी – फोटो :
विस्तार

उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव से लालपुर क्षेत्र से चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जा रही थीं, इस दौरान आबादी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

इस दौरान लक्ष्मी चौधरी(48) पत्नी सुनील चौधरी की जान चली गई। वहीं, सुनीता जखवाल(40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन(37) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी(42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कली राम घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है।

2 thoughts on “Uttarakhand: कोटद्वार रेंज में चारापत्ती लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत, चार घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *