बदमाशो ने दरोगा पर चढ़ाई बाइक, दोनों पैर हुए फ्रैक्चर

अपराध उत्तराखंड उधम सिंह नगर

रुद्रपुर। रुद्रपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को बदमाशों ने दरोगा को ही घायल कर दिया। लूट के आरोपितों को पकड़ते समय भागने के दौरान बाइक दरोगा पर चढ़ा दी। जिससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। जबकि बाइक सवार बदमाश भी बाइक से गिर कर चोटिल हो गए। उनको भी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।