सार
Uttarakhand weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं।
विस्तार
उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
यमुनोत्री हाईवे पर हो रही दलदल
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम साफ है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर कई जगहों पर भू-धंसाव और दलदल के कारण आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न बनी हुई है।
कहां कैसा है मौसम
- मसूरी में खिली चटख धूप।
- रुद्रप्रयाग में देर रात हुई बारिश। सुबह से मौसम साफ।
- श्रीनगर में आसमान में छाए हल्के बादल।
- पौड़ी और ऋषिकेश में खिली धूप।