Sunday, September 08, 2024

Diwali Celebration In Tehri: टिहरी में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, कई जगहों पर हुआ मंडाव का आयोजन; जमकर हुई आतिशबाजी

उत्तराखंड

रविवार को टिहरी के विभिन्न जगहों पर दीपावली के पर्व पर देर रात को मंडाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक ढंग से दिवाली मनाई गई। जिले में दीपावली के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भैलों का आयोजन किया गया। देर रात तक ग्रामीणों ने मंडाण लगाकर भैलों का आयोजन किया। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में नगरवासियों ने सामूहिक भैलाें का आयोजन किया।

संवाद सहयोगी, नई टिहरी। जिले में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। रविवार को जिले के विभिन्न जगहों पर दीपावली के पर्व पर देर रात को मंडाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक क ढंग से दिवाली मनाई गई।

जिले में दीपावली के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भैलों का आयोजन किया गया। देर रात तक ग्रामीणों ने मंडाण लगाकर भैलों का आयोजन किया। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में नगरवासियों ने सामूहिक भैलाें का आयोजन किया। देर रात्रि तक नगरवासियों ने भैलों का लुत्फ उठाया। सुबह बच्चे भी पटाखे खरीदने के लिए बाजार पहुंचे और उसके बाद मोहल्लों में जमकर आतिशबाजी की। देर रात तक विभिन्न जगहों पर लोगों ने दीपावली का पर्व मनाया।

कई स्थानों पर मंडाव का आयोजन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने चीड़ के पेड़ों व रिगांल इकट्ठा का भैलों बनाए और उसके बाद देर रात्रि तक भैलों का आयोजन किया गया। जिले के भिलंगना, चंबा, बौराड़ी, चमियाला में जमकर क्षेत्रवासियों ने दिवाली मनाई।

इस अवसर पर कई जगहों पर मंडाव का आयोजन किया किया गया। देर रात तक ग्रामीणों ने मंडाण का लुत्फ उठाया। जिला मुख्यालय में भी देर रात तक नगरवासियों ने दिवाली मनाई। जिला मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों में नगरवासियों ने मंडाण लगाकर दिवाली मनाई।