Kumaon Top News: हल्द्वानी में जेब काट रहे मेरठ के चार अंतरराज्यीय जेबकतरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वीकेंड के बाद पर्यटक लौटने लगे हैं। इससे शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। एक क्लिक में पाएं सभी खबरें एक साथ…
विस्तार
1- हल्द्वानी में जेब काट रहे मेरठ के चार अंतरराज्यीय जेबकतरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को भी इन चारों ने एक व्यक्ति की जेब काटकर आठ हजार रुपये चोरी कर लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें गिरफ्तार किया।