Saturday, September 21, 2024

Snowfall in Kedarnath: बर्फबारी से सफेद हुआ केदारनाथ धाम, माइनस आठ डिग्री पहुंचा तापमान; जम गया पानी

उत्तराखंड देहरादून

Snowfall in Kedarnath केदारनाथ धाम में जोरदार बर्फबारी हुई। ठंड इतनी अधिक बढ गई है कि पुनर्निर्माण कार्य कर रहे मजदूर बर्फ को गला कर पानी पी रहे हैं। नलों में पानी जम चुका है।केदारनाथ धाम में जोरदार बर्फबारी हुई। ठंड इतनी अधिक बढ गई है कि पुनर्निर्माण कार्य कर रहे मजदूर बर्फ को गला कर पानी पी रहे हैं। नलों में पानी जम चुका है।

HIGHLIGHTS

  1. उत्तराखंड में अब बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
  2. केदारनाथ में बिछी बर्फ की सफेद चादर
  3. माइनस में पहुंचा केदारनाथ का तापमान

 रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में अब बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को केदारनाथ धाम में जोरदार बर्फबारी हुई।, ठंड इतनी अधिक बढ गई है कि पुनर्निर्माण कार्य कर रहे मजदूर बर्फ को गला कर पानी पी रहे हैं। नलों में पानी जम चुका है।

मंगलवार को सुबह से ही केदारनाथ धाम में बादल छाए हुए थे, जिससे तापमान माईनस आठ डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर बाद धाम में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। केदारनाथ धाम में ठंड के चलते यहां रहे मजदूरों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड रहा है।

यहां-यहां हो रही है बर्फबारी

पुनर्निर्माण कार्य भी ठंड के चलते प्रभावित हो रहे हैं। वहीं जनपद के तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर, पवालीकांठा में भी बर्फबारी हो रही है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनपद के घाटी वाले क्षेत्रों में भी देर शाम को बादल छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

झरने और नालों का पानी जमा

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी में तो ठंड के चलते छोटे झरने और नालों का पानी भी जमने लगा है।